नवादा, अगस्त 20 -- Nawada News: जिला सहकारिता विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख समितियों यानी पैक्स और व्यापार मंडलों के कामकाज को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। जिले में सहकारिता अभियान को डिजिटल युग से जोड़ते हुए पैक्सों के कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: आदर्श पैक्स के रूप में विकसित होंगे हर प्रखंड के दो पैक्सकंप्यूटरीकरण की प्रगति जिले में कुल 187 पैक्स और 14 व्यापार मंडल कार्यरत हैं, जिनमें से 147 पैक्स का कंप्यूटरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। शेष समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य भी अगले एक वर्ष में पूर्ण कर लेने की योजना है। कंप्यूटरीकरण की इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब अगला बड़ा कदम पैक्स के तमाम सदस्यों का ऑनल...