Nawada News: ईओयू के नोडल ऑफिसर प्रतिनियुक्त, तेज होगी सम्पत्ति जब्ती की प्रक्रिया
नवादा, अगस्त 27 -- Nawada News: नवादा में साइबर अपराधियों की अवैध कमाई और उनकी सम्पत्ति पर अब सीधे प्रहार की तैयारी तेज कर दी गई है। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा जिला स्तर पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी को ईओयू के नोडल ऑफिसर का प्रभार सौंपा गया है। इससे साइबर अपराधियों की अवैध सम्पत्ति की पहचान, जांच और जब्ती की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। साइबर अपराध के मामलों में अब केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (धन शोषण निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.