Nawada News: इंदिरा चौक : 71 वर्षों से जारी है दुर्गा माता का भव्य पूजनोत्सव
नवादा, सितम्बर 23 -- Nawada News: शहर के इंदिरा चौक पर विगत 71 वर्षों से दुर्गा माता की आराधना जारी है। शहर की प्रसिद्ध चक्रवर्ती सम्राट दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष पूजनोत्सव को काफी भव्य बनाने को प्रयत्नशील है। इस वर्ष मंदिरनुमा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें फूलों के साथ ही लाइटिंग की भव्य सजावट रहेगी। माता के साथ कुल पंचमूर्ति स्थापित की जाएगी। सामान्यत: माता दुर्गा की प्रतिमा लगभग छह फीट की होगी जबकि माता लक्ष्मी, माता सरस्वती और भगवान गणेश तथा भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां पांच-पांच फीट की होंगी। माता दरबार की मनोहारी झांकी बनाने की तैयारी जारी है। इंदिरा चौक पर 1955 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है, जो धीरे-धीरे भव्यतम होता जा रहा है। समीपस्थ धर्मप्रेमी जनों ने माता की पूजा-अर्चना सामूहिक रूप से शुरू कराया था, जिसमें जनभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.