नवादा, अगस्त 22 -- Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र के बढ़ी बिगहा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दलजीत सिंह आहर से 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बढ़ी बिगहा गांव निवासी रामविलास यादव के छोटे पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है l मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को आहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पटवन के पानी को लेकर बढ़ी बिगहा और नाद गांव के ग्रामीणों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान घटना हुई। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पानी वितरण विवाद का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार, आहर के समीप शुक्रवार की सुबह बढ़ी बिगहा व नाद गांव के कुछ लोगों के बीच पटवन के पानी को लेकर विवाद हुआ l आहर से बढ़ी बीघा गांव के खेतों में पटवन के लिए पानी दिया जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी वितरण के लिए पहले ...