Nawada News: आर्य समाज के स्थापना दिवस पर वेद मंत्रों से गूंजा परिसर
नवादा, अक्टूबर 25 -- रजौली में वेद कथा अमृत वर्षा Nawada News: रजौली नगर के आर्य समाज मंदिर परिसर 92वें स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वेद कथा अमृत वर्षा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज से आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के तातारपुर से पधारे पूज्य डॉ. सोमदेव आचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में वेद कथा का अमृत प्रवाह हो रहा है। कथा के साथ-साथ पं. विमलदेव अग्निहोत्री, पं. अलका आर्या द्वारा भजन एवं उपदेश दिया जा रहा है। यह आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। इससे पूर्व 23 अक्टूबर को ध्वजारोहण, विधिवत उद्घाटन और भव्य शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में आर्य समाज के अनुयायी वैदिक ध्वज के साथ नगर भ्रमण करते हुए वेद प्रचार का संदेश दे रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.