Nawada News: आर्यन हत्याकांड की एसपी ने की जांच, दिए निर्देश
नवादा, जुलाई 7 -- Nawada News: आर्यन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की जांच जारी है। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इस बीच सोमवार को एसपी अभिनव धीमान काशीचक पहुंचे। उन्होंने बौरी गांव जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के पास जाकर गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही वह मो. कुर्बान के बगीचे में भी गए। साथ ही कुछ बच्चों से पूछताछ भी की। एसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही तकनीकी शाखा की टीम को गहन जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंनेने कांड का गहन अनुसंधान कर दोषी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के संबंध में आर्यन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.