नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: रजौली के राजस्व कर्मचारी अमित कुमार से मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को जिले के राजस्व कर्मियों ने अंचल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी की मांग धरना पर बैठे कर्मियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यस्था समेत अन्य मांगों को अपनी आवाज को बुलंद किया। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार और सचिव उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए सुधीर कुमार, आकाश कुमार, अजय कुमार, निरंजन कुमार, विशाल कुमार, संतोष कुमार, मिथलेश कुमार, विक्की कुमार, प्रेम राज, नीलकमल आदि ने कहा कि राजस्व कर्मी स्थल पर जाकर जांच रिपोर्ट तैयार करता है। इसमें एक पक्ष खुश तो दूसरा पक्ष नाराज होता है।

सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता राजस्व कर्...