Nawada News: आरटीपीएस के कर्मियों के कार्यों पर जताई नाराजगी
नवादा, अगस्त 1 -- Nawada News: प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं पैक्स अध्यक्ष संजय यादव ने सीओ एवं आरटीपीएस कर्मियों के कार्यों पर नाराजगी जताया है। उन्होंने कार्यशैली में सुधार करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान प्रमुख रीना राय एवं उप प्रमुख अनंत कुमार उर्फ नवीन यादव भी मौजूद रहे। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें लगातार आम जनता की शिकायतें मिल रही हैं। उनका आरोप है कि अंचलाधिकारी के पदभार संभालने के बाद से फरियादियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जाति, आय, निवास सहित अन्य प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए छात्र, किसान एवं आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लिए जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र आवश्यक हैं। अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन होने के बावजूद बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.