Nawada News: आभूषण दुकान का शटर तोड़कर नगदी और गहनों की चोरी
नवादा, सितम्बर 28 -- Nawada News: वारिसलीगंज के मिल्की चौक स्थित प्रकाश आभूषण निर्माता दुकान में शनिवार की देर रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त दुकान के संचालन जय प्रकाश वर्मा हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी के सभी लॉक तोड़ दिए। तिजोरी में रखा 100 ग्राम चांदी, और 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने दुकान का तिजोरी, शटर आदि तोड़कर लगभग 35 से 40 हजार रुपये का क्षति पहुंचाया है।
घटना की जांच घटना की लिखित सूचना वारिसलीगंज पुलिस की दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि रात में लघुशंका के लिए जागे 65 वर्षीय ग्रामीण रामदेव यादव ने चोरों को देखकर शोर मचाना चाहा तो चोरों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.