नवादा, अक्टूबर 3 -- Nawada News: आमलोगों तक पुलिस की पहुंच बनाने व विभिन्न प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों पर तत्काल नियंत्रण कर विधि व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इन्हीं उद्देश्यों के निहितार्थ जिले में दंगा निरोधी बल यानि डिस्ट्रिक्ट एंटी रायट फोर्स (डीएआरएफ) का गठन किया गया है। यह विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा दंगा एवं आकस्मिक परिस्थितियों से त्वरित ढंग से निपटने में सक्षम होगा। इसके तहत जिलों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटकर बल एवं वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रावधान किया गया है। नवादा को बी श्रेणी में रखा गया है। इसके तहत जिले को एक कम्पनी अर्थात तीन प्लाटून पुलिसबल की आवश्यक्ता होगी। तत्काल आंतरिक रिसोर्स से तीन प्लाटून पुलिसबल डीएआरएफ में प्रतिनियुक्त किये गये हैं। पुलिस लाइन के डी...