Nawada News: असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें:आईजी
नवादा, सितम्बर 28 -- Nawada News: मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। आईजी ने प्रदेश में घटी हाल की घटनाओं के आलोक में शनिवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नवादा पहुंचकर विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंसमीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनव धीमान समेत जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा के दौरान लंबित कांडों, वारंट, इश्तिहार, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, गश्ती व्यवस्था और आगामी दुर्गापूजा को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली गयी। आईजी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से सभी बिंदुओं पर अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.