Nawada News: अवैध हथियार रखने के जुर्म में युवक को तीन साल की सजा
नवादा, अगस्त 1 -- Nawada News: अवैध देसी कट्टा और गोली रखने के जुर्म में एक युवक को 3 वर्ष कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर ने शुक्रवार को यह सजा सुनाई। हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमां गांव निवासी चुन्नु सिंह उर्फ चुनचुन सरदार को यह सजा सुनाई गई। मामला हिसुआ थाना कांड संख्या-232/25 से जुड़ा है। अभियोजन पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अदालत में अभियोजन का पक्ष रखा। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट के दोषी को सुनाई तीन साल की सजापुलिस कार्रवाई जानकारी के अनुसार हिसुआ थाना की पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा गांव के समीप एक युवक हथियार लहराते हुए घूम रहा है। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना के पुअनि शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.