Nawada News: अवैध रूप से सीमा पार कर रहे पत्थर लदे चार वाहन जब्त
नवादा, जुलाई 6 -- Nawada News: नवादा की खनन विभाग व रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से बिना चालान सीमा पार कर रहे चार वाहनों को छापेमारी में जब्त कर लिया गया। घटना देर रात एनएच-20 पटना-रांची मुख्य सड़क रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी के समीप की है। बताया जाता है कि खनन विभाग को सीमा पार झारखंड के कोडरमा की ओर से पत्थर लदे वाहनों के बिना चालान सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक आजाद पासवान व संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में रजौली एसएचओ रंजीत कुमार के साथ टीम का गठन कर छापेमारी की गयी।
वाहनों की जब्ती वाहनों को पकड़ने के दौरान सभी वाहनों के चालक भाग निकले। सभी वाहनों को जब्त कर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर लगाया गया। जांच में सभी वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.