नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: नवादा की खनन विभाग ने गुप्त सूचना पर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बालू का भंडारण जब्त किया। घटना 15/16 जुलाई की रात की बतायी जाती है। तीन जगहों से कुल 1500 घनफीट बालू जब्त किया गया। खनन टीम ने इस दौरान शहर के मिर्जापुर इलाके से 500 घनफीट, कुर्मा से 300 घनफीट व केएलएस कॉलेज के समीप से 700 घनफीट बालू का भंडारण जब्त किया। तीनों जगहों से बालू जब्त कर के-लाइसेंसीधारक रायल टाइगर ई-रिक्शा को सुपुर्द किया गया। इस मामले में खान निरीक्षक द्वारा अवैध खनन के आरोप में अवैध खननकर्ताओं की पहचान कर उनके विरुद्ध नगर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। यह भी पढ़ें- बिदुपुर में खनन विभाग का छापा, जेसीबी, लोडर और तीन लोडेट ट्रैक्टर जब्त प्राथमिकी में कुल 22 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से 10 मूसन ...