Nawada News: अवैध पटाखा निर्माण : सीवान हादसे के बाद नवादा में भी खतरे की घंटी
नवादा, अक्टूबर 25 -- Nawada News: बिहार के सीवान जिले के आलमपुर में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट में सात लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद नवादा जिले में अवैध पटाखा निर्माण और बारूद के अवैध भंडारण को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? नवादा जिले की बात करें तो स्थिति बेहद संवेदनशील और विस्फोटक बनी हुई है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में बेखौफ होकर अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण का काला कारोबार चल रहा है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर घनी बस्तियों, संकरी गलियों और रिहायशी मकानों की हजारों जिंदगियां हर वक्त खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पांच पटाखा दुकानों को नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.