नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: अवैध खनन व परिवहन से जुड़े मामले में नवादा की खनन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर 12 वाहनों को जब्त कर लिया गया। इनमें से एक पत्थर लदा ट्रक व 11 बालू लदा ट्रैक्टर शामिल हैं। इसी दौरान इनमें से बालू लदे एक ट्रैक्टर को अवैध खननकर्ता नगर थाने से ले भागा। जिसे पीछा कर पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली बरामद कर लिया। साथ ही मौके से लाइनर की एक बाइक भी जब्त कर ली गयी। जबकि इंजन लेकर खननकर्ता भाग निकले। पुलिस ने इनमें से एक अवैध खननकर्ता को छापेमारी कर नवादा कोर्ट के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शुभम कुमार उर्फ गोलू मुफस्सिल थाने के महादलीचक गांव के उदय सिंह का बेटा बताया जाता है। घटना सोमवार की बतायी जाती है।

छापेमारी के विवरण विभिन्न थाने में प्राथमिकी,21 लाख जुर्माना अवैध खनन को लेकर खनन विभाग व पु...