नवादा, अक्टूबर 10 -- Nawada News: नरहट प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बीईओ शशिकांत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​बैठक में बीईओ ने विद्यार्थियों का अपार आईडी शत-प्रतिशत बनाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस आईडी से बच्चों का संपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही जगह सुरक्षित रहेगा, इसलिए किसी भी विद्यालय में यह कार्य लंबित न रहे। ​इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलने वाले एस्कॉर्ट, रीडर और परिवहन भत्ते की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को सही दस्तावेज, बैंक विवरण और उपस्थिति प्रमाण पत्र समय पर जमा करने का निर्देश दिया, ताकि राशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जा सके। बैठक में अका...