Nawada News: अनुमंडलीय अस्पताल में पांच दिनों से सीसीटीवी कैमरे खराब
नवादा, जुलाई 26 -- Nawada News: अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। प्रबंधन की उदासीनता के कारण इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार को एक्स-रे के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया। जब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात आई, तो पता चला कि कैमरे भी खराब हैं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, माहुरी टोला निवासी अशोक प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी शोभा देवी सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या से परेशान होकर अस्पताल पहुंची थीं। पीड़िता ने बताया कि चिकित्सक ने उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे के लिए जब वह अपना मंगलसूत्र संभाल रही थीं, तभी वह गले से नीचे गिर गया। महिला के अनुसार, लगभग दो से तीन ग्राम वजन का वह मंगलसूत्र वहीं आसपास ही कहीं गिरकर गायब हो गया, जिसे वह काफी तलाशने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.