Nawada News: अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी को लेकर गहराया विवाद
नवादा, नवम्बर 3 -- Nawada News: रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा कर्मियों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस पूरे घटनाक्रम में जीएनएम ने प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना और मनमाने रवैये का आरोप लगाया है। जीएनएम रूनी कुमारी ने कहा कि वह और उनकी सहकर्मी ज्योति व प्रमिला 31 तारीख को अपनी निर्धारित सुबह की पाली यानी मॉर्निंग ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से मौजूद थीं। उन्होंने समयानुसार सुबह 7:50 बजे ही अपनी ड्यूटी का कार्यभार संभाल लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उपाधीक्षक और अस्पताल प्रबंधक द्वारा बिना किसी ठोस जांच के उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और बार-बार स्पष्टीकरण व नोटिस थमाए जा रहे हैं। जीएनएम का यह भी कहना है कि अस्पताल में मनमाने तरीके से ड्यूटी लगाई जाती है और चुनिंदा कर्मियों को परेशान करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.