Nawada News: अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
नवादा, सितम्बर 10 -- Nawada News: नवादा-हिसुआ स्टेट हाईवे-08 पर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 12 बजे की बतायी जाती है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बेलदारिया गांव निवासी पप्पू उर्फ पंकज रजक के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि अमित देर रात बाइक से पुलिस लाइन की ओर से नवादा शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.