नवादा, जुलाई 2 -- Nawada News: लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग को लेकर भलुआही के लोगों ने बुधवार को कौआकोल रोह मुख्य पथ को भलुआही बाजार के पास सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके कारण उक्त पथ पर लगभग तीन घंटों तक यातायात व्यवस्था बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों की मांगें प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और घरेलू कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सं...