नवादा, नवम्बर 19 -- अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा Nawada News: आस्था और प्रकृति संरक्षण का पावन पर्व अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी बुधवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार जिले भर में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से आंवला वृक्ष का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ​पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष अक्षय नवमी पर अमृत सिद्धि योग, रवि योग और ध्रुव योग का अत्यंत दुर्लभ एवं कल्याणकारी संयोग बना। इन शुभ योगों के प्रभाव से जप, तप, दान और वृक्षाराधन का पुण्य कई गुना बढ़ गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों, उद्यानों और रेलवे आरपीएफ कैंप स्थित मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पंडित विद्याधर शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आंवला के ...