नई दिल्ली, मार्च 19 -- नवरात्रि के व्रत में सात्विक खाना खाया जाता है। व्रत में आलू, रायता, लौकी की सब्जी तो लोग खाते ही हैं, साथ में कुट्टू के आटे की पूड़ियां भी खाई जाती हैं। वैसे तो कुट्टू के आटे से की पकवान बनते हैं लेकिन ज्यादातर घरों में पूड़ियां बनती हैं, जो लौकी या आलू की झोल वाली सब्जी के साथ खाई जाती है। कुट्टू के आटे से बनी पूड़ियां ग्लूटेन-फ्री होती हैं और स्वाद में हल्की कुरकुरी व मुलायम लगती हैं। इन्हें उबले आलू या सिंघाड़े के आटे के साथ मिलाकर बनाने से सॉफ्टनेस आती है और तलने पर ये फूल भी जाती हैं। लेकिन अगर आपका माप कम-ज्यादा हो या फिर तेल सही न हो, तो कुट्टू के आटे की पूड़ियां सख्त हो जाती है। फिर इन्हें खाने में मजा नहीं आता। मेरी सास नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ियां बनाती हैं। उन्होंने एक ट्रिक अपनाई हुई ह...