Navratri Special: माता वैष्णों देवी से लेकर माता काली और दुर्गा पर बनी हैं ये शानदार फिल्में, जानिए रेटिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनाई गई है जिसमें भगवान की शक्ति और एक भक्त की भक्ति दिखाई गई है। भगवान, राम से लेकर हनुमान तक पर फिल्में बनीं हैं। देवी देवताओं पर बनी इन फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म शामिल है जिसने कमाई और मुनाफे के मामले में शोले जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया था। नवरात्र के मौके पर जानिए देवियों पर बनी इन 5 खास फिल्मों के बारे में यहां-जय संतोषी मां साल 1975 में संतोषी माता की कहानी सुनाने वाली एक फिल्म आई थी। इस फिल्म का नाम था 'जय संतोषी मां'। इस फिल्म में अनीता गुहा ने माता का किरदार निभाया था। ऐसा माना जाता है कि इस फिल्म के बाद देश भर में संतोषी माता के व्रत करने का चलन बढ़ गया था। थिएटर में फिल्म देखने जाने वाले लोग चप्पल बाहर उतार कर अंदर जाया करते थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.