नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Shardiya Navratri saptami 2026 Kab Hai: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, व्रत-पाठ और आध्यात्मिक साधना के लिए खास माना जाता है। इन दिनों में मां भवानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्रि के यूं तो हर दिन मां भगवती की उपासना और कृपा पाने के लिए शुभ माने गए हैं लेकिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व है। नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करती है। इस बार नवरात्रि में सप्तमी तिथि दो दिन रहने वाली है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान सप्तमी व्रत रखने वाले भक्तों को सप्तमी व्रत का मान्य किस होगा, यह जानना...