नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है। घरों में सुबह से ही पूजा की तैयारी शुरू हो जाएगी। कोई कलश स्थापना की तैयारी करेगा तो कोई जौ बोने और अखंड ज्योत जलाने की व्यवस्था करेगा। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इसी दिन नौ दिनों तक चलने वाले व्रत और पूजा का संकल्प भी लिया जाता है। घटस्थापना के लिए शुभ समय का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने इसके लिए सुबह के दो मुहूर्त बताए हैं।घटस्थापना का शुभ मुहूर्त पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक वृश्चिक स्थिर लग्न रहेगा। इस दौरान कलश स्थापना की जा सकती है। इसके बाद सुबह 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 1...