Navratri 2026 Ashtami: आज या कल कब करें अष्टमी की पूजा? जानें कन्या पूजन और व्रत पारण का समय
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Navratri 2026 Ashtami: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी की पूजा किस दिन करें, इसे लेकर लोगों में असमंजस है। कोई 18 अक्टूबर को अष्टमी मनाने की तैयारी कर रहा है, तो कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 19 अक्टूबर को भी पूजा करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 18 अक्टूबर को अष्टमी की पूजा करना उचित रहेगा। हालांकि, उदयातिथि को मानने वाले लोग 19 अक्टूबर को भी अष्टमी की पूजा कर सकते हैं। ऐसे में श्रद्धालु अपनी मान्यता के अनुसार पूजा का दिन तय कर सकते हैं। अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने के साथ कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। कई परिवार अष्टमी पर ही कन्याओं को भोजन कराते हैं और हवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करके नवरात्रि के अनुष्ठान पूरे करते हैं।18 अक्टूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.