नई दिल्ली, मार्च 17 -- चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली हैं। इस दौरान देवी दुर्गा और उनके अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इन शुभ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से दुख दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां देखिए नवरात्रि की शुभकामनाएं अपनों को देने के लिए 15+ मैसेज। यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये 7 शक्तिशाली मंत्र 1) जयकारा शेरावाली का, बोल सांचे दरबार की जय, मिट जाए मन के सारे संशय और भय, नवरात्रि के पर्व पर मिले मां का दुलार, मुबारक हो आपको खुशियों का उपहार। 2) पहली किरण के साथ मां का सुमिरन करें, श्रद्धा के दीप से अपने घर को भरें, नवरात्रि की पावन ऊर्जा के साथ, अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ें। 3) व्रत और उपवास से पावन हो...