नई दिल्ली, मार्च 18 -- Navratri me kalash sthapana kaise kare: हर साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा देवी की आराधना की जाती है। नवरात्रि का पावन पर्व बेहद ही उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस साल की नवरात्रि का त्योहार 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इस साल ग्रहों की स्थिति और विशेष नक्षत्रों का मेल भक्तों के लिए विशेष फलदायक रहने वाला है। ​इस साल नवरात्रि के दौरान गुरु-पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संगम बन रहा है। कलश स्थापना चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान के साथ किया जाता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना की सम्पूर्ण विधि और मंत्र-चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना करने से पहले क्या करना चाहिए? नवरात्रि की पूजा शुरू करने से पहले भगवान श्री गणेश को नमन करें और उनका ध्यान करें। मान्यता है किसी भी शुभ क...