Navratri, चैत्र नवरात्रि: कल सुबह इतने बजे से शुरू कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पढ़ें नवरात्रि पूजा विधि
नई दिल्ली, मार्च 18 -- Navratri 2026 Time, Muhurat Navratri ka : गुरुवार के दिन से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कई लोग कलश स्थापना को ही घटस्थापना कहते हैं। चैत्र नवरात्रि में पहले दिन ही कलश की स्थापना कर 9 दिनों की पूजा का शुभारंभ किया जाता है। दुर्गा माता की पूजा में कलश स्थापित करने का विधान है। शुभ मुहूर्त में ही कलश की स्थापना करना उत्तम माना गया है। विधि-विधान के साथ नवरात्रि के पहले दिन कलश रख कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है। 19 मार्च के दिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह में 06:53 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 20 मार्च को 04:52 ए एम तक होगा। प्रतिपदा तिथि के दौरान ही कलश स्थापना की जाती है। कलश को ब्रह्मांड का प्रती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.