नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Nautapa 2026 : ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का विशेष महत्व है। हर साल नौतपा का आरंभ ज्येष्ठ महीने में पड़ता है। नौतपा नौ दिन का समय है, जिस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा का संबंध सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से माना जाता है। यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, 'नौ' और 'तपा', जिसका अर्थ है नौ दिनों की भीषण गर्मी। इस साल 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई के आसपास होने की संभावना है, जो जून के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगी। नौतपा के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं। आइए जानते हैं क्या है नौतपा, क्यों लगता है, कब और कैसे शुरू होता है-नौतपा क्या है? हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब उस अवधि के शुरुआती नौ दिनों को 'नौतपा' कहा जाता है। हिन्दू पंचांग ...