National Doctors Day 2026: अपनों की बेरुखी के बीच पहाड़ का दिल जीत रहे मैदान के डॉक्टर
देहरादून, जुलाई 1 -- National Doctors Day 2026: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जन्मे कई डॉक्टर पहाड़ के जिलों में अफसर बनने से कतरा रहे हैं। वहीं, दूसरे राज्यों और मैदानी इलाकों में जन्में कई चिकित्सकों ने पहाड़ को ही अपनी कर्मभूमि बना लिया है। वर्षों से वे यहां मरीजों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। पेश है हिन्दुस्तान टीम की रिपोर्ट...दो दशक से स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत स्तंभ अमेठी के रहने वाले डॉ.शिव मोहन शुक्ला पौड़ी के सीएमओ हैं। 2014 में वे पौड़ी आए थे और तब से यहीं तैनात हैं। इससे पहले उन्होंने 14 सालों तक चंपावत जिले में भी सेवा दी है। डॉ शुक्ला रेडियोलॉजिस्ट हैं और सीएमओ बनने से पहले वह जिले के विभिन्न अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व में उन्होंने पिथौरागढ़ जिले के कई अस्पतालों में भी अपनी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.