नई दिल्ली, जून 30 -- Traditional Nankhatai Recipe: नानखताई का नाम सुनते ही कई लोगों की बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। पहले मोहल्ले की छोटी बेकरी से आने वाली ताजी नानखताई की खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। चाय के साथ इसका स्वाद आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम नानखताई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा होती है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी घर पर पुरानी बेकरी जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक नानखताई रेसिपी जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए, इसकी खुशबू और स्वाद हर किसी का दिल जीत लेंगे।नानखताई बनाने के लिए सामग्री एक कटोरी मैदा आधा कटोरी बेसन आधा कटोरी सूजी आधा कटोरी घी तीन चौथाई कटोरी पिसी चीनी आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच ब...