कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। अब तक आए रुझानों के अनुसार भाजपा इस चुनाव में पहली बार बंगाल की सत्ता पा सकती है। भाजपा को कुल 195 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि 91 पर टीएमसी आगे चल रही है। वहीं चर्चित सीट नंदीग्राम पर भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। यहां से पार्टी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 10 राउंड की गिनती हुई है और 8 राउंड अभी बाकी है। हालांकि शुभेंदु इतनी बढ़त बना चुके हैं कि अब उनका जीतना तय माना जा रहा है। नंदीग्राम से ही 2021 में भी शुभेंदु अधिकारी उतरे थे और जीत हासिल की थी। इसी सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। ऐसे में यह सीट अहम हो जाती है। नंदीग्राम पर शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का लंबे समय से प्रभाव रहा है। इसके अलावा उन्हें जमीनी नेता के तौर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.