नैनीताल, अगस्त 6 -- Nainital News: नैनीताल। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नैनीताल जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (प्राथमिक परिवार व अंत्योदय परिवार) और राज्य खाद्य योजना के सभी राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। जिन कार्डधारकों ने अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 31 अगस्त 2026 तक अपने राशन कार्ड की सभी यूनिटों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करानी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि तय तिथि तक ई-केवाईसी न होने पर राशन कार्ड/ यूनिट निरस्त की जाएगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया किसी भी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में उपलब्ध ई-पॉज मशीन व गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...