Nainital News: 31 अगस्त को मनाई जाएगी भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी
नैनीताल, अगस्त 29 -- Nainital News: नैनीताल। भाद्रपद मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 31 अगस्त सोमवार को रखा जाएगा। इसे हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के प्रमुख व्रतों में इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान गणेश की आराधना और व्रत करने से विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार दमयंती ने भगवान गणेश की आराधना कर संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया था। इसके प्रभाव से उन्हें अपने पति राजा नल और पुत्र की प्राप्ति हुई। पंडित जोशी ने बताया कि 31 अगस्त को चतुर्थी तिथि सुबह 8:51 बजे से शुरू होगी। इस दिन रेवती नक्षत्र रात 3:24 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे। व्रती श्रद्धालु चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.