Nainital News: 11 खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग और पातन को दी मंजूरी
नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल। नगर क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों से संभावित हादसों के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के निर्देश पर खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग से संबंधित आवेदनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवेदनकर्ताओं के आवास और कार्यालयों का मौका-मुआयना कर पेड़ों की स्थिति का जायजा लिया गया। विभागीय टीम ने लॉपिंग और पातन से संबंधित कुल 11 मामलों का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई पेड़ भवनों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के समीप स्थित हैं। बारिश, तेज हवा और अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में इनके गिरने से जानमाल के नुकसान का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए प्राप्त आवेदनों पर निरीक्षण कर पेड़ों की स्थिति के आधार पर लॉपिंग अथवा पातन की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.