नैनीताल, सितम्बर 20 -- Nainital News: नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन को लेकर लगातार सक्रिय है। मेले और आसपास के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात नियंत्रण, महिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। नैनीताल पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है, कि वे महोत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को दें। यह भी पढ़ें- Nainital News: नंदा-सुनंदा की पंच आरती से भक्तिमय बना माहौल

हिंदी ह...