Nainital News: 'एआई का उपयोग सहायक साधन के रूप में करें विद्यार्थी'
नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम 'शेपिंग द फ्यूचर' का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण, उद्यमिता, कौशल विकास और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने के टिप्स दिए। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सहायक साधन के रूप में करने और उस पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. गिरीश सी. खरवाल ने किया। शैफलर इंडिया लिमिटेड के रीजनल इंडस्ट्रियल बिजनेस प्रमुख संदीप जोनाथन सिंह ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य की जिम्मेदारी स्वयं लेने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए संवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.