Nainital News: 'ईमानदारी और सादगी का प्रतीक था विपिन त्रिपाठी का जीवन'
नैनीताल, अगस्त 30 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई की ओर से रविवार को नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। दल के सदस्यों ने स्व. त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के वरिष्ठ सदस्य लीलाधर फुलारा ने की। पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि त्रिपाठी उत्तराखंड राज्य के शिल्पी थे, उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, वे साधनों की पवित्रता पर हमेशा बल देते थे। त्रिपाठी का जीवन ईमानदारी व सादगी का प्रतीक था। वे जन संघर्षों के प्रतीक थे, उनके प्रमुख आंदोलन में नशा नहीं रोजगार दो एवं वन आंदोलन प्रमुख रहे पर्यावरणीय सरोकारों के लिए भी उन्होंने लंबी लड़ाई लड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.