Nainital News: होटल से अकेले निकला बच्चा, झील में उतरते देख लोगों ने बचाया
नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल घूमने आए लखनऊ के एक परिवार का सात वर्षीय बच्चा शुक्रवार सुबह बिना बताए होटल से निकलकर नैनी झील तक पहुंच गया। झील किनारे सीढ़ियों से उतरकर वह पानी में जाने लगा। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को झील से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिल्वर लाइन अपार्टमेंट, फरीदाबाद रोड, लखनऊ निवासी अतुल कुमार तिवारी और प्रियंका जोशी अपने सात वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल घूमने आए हैं। परिवार ने मालरोड क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिया था। गुरुवार रात परिवार होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह माता-पिता सो रहे थे। इसी दौरान बच्चा दरवाजा खोलकर अके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.