नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: नैनीताल। नैनी रिट्रीट होटल की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। होटल के महाप्रबंधक डीएस जीना के नेतृत्व में आयोजित अभियान में होटल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान आयारपाटा क्षेत्र के साथ ही नैनी झील के किनारे सफाई कर कूड़ा एकत्र किया गया। अभियान के दौरान होटल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और कूड़ा हमेशा निर्धारित कूड़ेदान में डालने की अपील की। महाप्रबंधक डीएस जीना ने कहा कि नैनीताल को ग्रीन और क्लीन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। होटल की ओर से आगे भी इस तरह के स्वच्छता और जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...