Nainital News: होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने दो मरीजों को आर्थिक सहायता दी
नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: नैनीताल। होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ नैनीताल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गंभीर बीमारियों से जूझ रहे दो पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के नेतृत्व में महासचिव वेद साह, भानु प्रताप साह, डीएस जीना, प्रीति सेठी, हर्षलीन कौर, दीपक बोरा और कमल आदि ने गेठिया निवासी प्रीति पंत को 40,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। प्रीति ब्रेस्ट कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रही हैं और वर्तमान में एम्स दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। यह सहायता राशि शुक्रवार को उनकी बहन हेमा जोशी की मौजूदगी में प्रदान की गई। इसी क्रम में एसोसिएशन ने अयारपाटा निवासी संदीप की दो वर्षीय मासूम बेटी शिवांगी के इलाज के लिए 50,000 रुपये की मदद की। शिवांगी ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और एम्स ऋषिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.