नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तल्लाखेत में मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई 38 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी हरीश चंद्र सुयाल की पहाड़ी पर पैर फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने खनस्यूं पुलिस को दी‌। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया, कि तुलसी के पहाड़ी से गिरने की सूचना के बाद मंगलवार को पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर डॉक्टरों की टीम को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर भेजा। महिला का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मंत्री ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।...