Nainital News: हाथापाई करने में तीन का शांतिभंग में चालान
नैनीताल, जुलाई 14 -- Nainital News: गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो वाहनों की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष खैरना चौकी पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। खैरना चौकी इंचार्ज सतीश चन्द्र उपाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन माहौल शांत न होने पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन लोगों का पुलिस एक्ट के तहत शांति भंग में चालान कर प्रत्येक पर 750 रुपये का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सीमांकन विवाद में तीन लोग शांतिभंग में पाबंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.