नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बार सभागार में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और स्थायी न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय का स्वागत किया। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायाधीशों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

युवा अधिवक्ताओं को मेहनत का संदेश कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने वकालत के शुरुआती दिनों के संघर्षों को साझा किया। कहा कि कठिन परिस्थितियों और निरंतर मेहनत के बल पर ही इस मुकाम तक पहुंचना संभव हुआ है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से अपने पेशे के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि हाईकोर्ट के शुरुआती दौर में अधिवक्ताओ...