नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। 16 जुलाई से शुरू होने वाले पारंपरिक हरेला मेले की तैयारियां नगर पालिका भीमताल ने पूरी कर ली हैं। मेले को लेकर शुक्रवार को रामलीला मैदान में अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुकानों का आवंटन किया गया। नगर पालिका द्वारा मेले के लिए सफाई व्यवस्था, झूलों की स्थापना और दुकानों के आवंटन सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कुल 135 दुकानों का आवंटन बोली प्रक्रिया के माध्यम से व्यापारियों को किया गया। इस दौरान सबसे महंगी दुकान की बोली 1 लाख रुपये तक पहुंची, जो मेले को लेकर व्यापारियों के उत्साह को दर्शाती है। अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि हरेला मेले के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 135 दुकानों का ...