नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भीमताल। ओखलकांडा के हरीशताल क्षेत्र में शनिवार की दोपहर वन विभाग ने 15 फिट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर दूसरे जंगल में छोड़ा। अजगर को आबादी क्षेत्र में दिखने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया था। लोगों ने वन विभाग को अजगर के घरों के पास दिखाई देने की सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने कहा कि अजगर ने एक जानवर को खा लिया था। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। साथ ही बाद में उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...