Nainital News: हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी के संदेश संग पोषण माह का समापन
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। बाल विकास परियोजना भीमताल के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार भीमताल में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की। खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम के तहत आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में क्षेत्रवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों और बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मड़वा, सत्तू, चना, मक्का, सोयाबीन और काला भट्ट जैसे स्थानीय अनाजों से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: बरारी में पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.