Nainital News: हड़ताल के समर्थन में उतरा सहकारी समिति बोर्ड, मिनी बैंक ठप
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। बहुद्देशीय सहकारी समितियों के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के चलते सहकारी समिति कार्यालयों और मिनी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इससे ग्रामीणों और काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सहकारी समिति प्रबंधन बोर्ड भी उतर आया है। भवाली सहकारी समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह क्वीरा और बानना सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं निदेशक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मिनी बैंकों में लेन-देन प्रभावित हो रहा है। इन बैंकों के माध्यम से प्रतिदिन होने वाले हजारों रुपये के लेन-देन पर रोक लगने से ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियां भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.